पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शेयर बाजार में निवेश कराने के लिए युवती करती थी कॉल, ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। शेयर बाजार निवेश कर तगड़ा मुुनाफा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। ठगों की इस गैंग में युवती भी शामिल है जो लोगों को कॉल कर उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने के लिए तैयार करती थी। पुलिस की पूछताछ में गिराेह के सदस्यों ने कई लोगाें के साथ लाखों रुपए की ठगी करने की बात कबूल की है।


- पुलिस के अनुसार शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ शिकायत मिली थी। सुदामा नगर में रहने वाले योगेश द्वारा की गई इस शिकायत में कहा गया था कि कुछ लोग शेयर बाजार में पैसा लगा कर दोगुना करने का लालच दे रहे हैं। इनके नाम-पते सब फर्जी हैं। आरोपी निवेश के नाम पर बैंक खाते में पैसा डलवा लेते हैं और फिर घाटा होने का कहकर गायब हो जाते हैं। योगेश से इन लोगों ने 70 हजार रुपए निवेश करवाए थे। कुछ दिनों के बाद जब योगेश ने निवेश किए गए पैसे के बारे में पूछा तो आरोपियों ने कहा कि हमने अपकों एसएमएस किया था, आपने देखा ही नहीं तो पैसे डूब गए।


- शिकायत पर क्राइम ब्रांच के एएसपी अमरेंद्रसिंह की टीम ने घेराबंदी कर पलासिया में रहने वाले सतीश पिता अरुण शु€क्ला, सुमित उर्फ विवेक शर्मा, प्रेम मीणा उर्फ रवि वर्मा, स्वाति उर्फ रिद्दिमा शर्मा उर्फ ऋषिका शर्मा, राहुल उर्फ अंकुश चौहान और चिन्मय भट्टाचार्य उर्फ आदित्य प्रताप के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

 

अलग-अलग नाम से कॉल करती थी युवती
गैंग में शामिल युवती अलग-अलग नाम बताकर लोगाें से संपर्क करती थी। युवती कभी अपना नाम स्वाति शर्मा बताती, कभी रिद्दिमा शर्मा और कभी ऋषिका शर्मा। लोगों से संपर्क कर वह उन्हें उनके यहां निवेश करने के लिए तैयार करती थी। युवती द्वारा लोगों को शेयर बाजार के द्वारा लगाए गए रुपए दोगुने करने का लालच दिया जाता था। कई लोग युवती की बातों में आकर लाखों रुपए ठगा चुके है।


समय से कर रहे धोखाधड़ी 
एएसपी ने बताया कि मुलजिमों के साथ ही इनके ठिकानों पर काफी दिनों से पुलिस टीम ने निगाह रखी हुई थी। शहर पलासिया क्षेत्र में उनका कामकाज चलता था और यहीं से पुलिस को सुराग मिला और उन्हें दबोच लिया। पुलिस द्वारा मुलजिमों का और भी रिकॉर्ड पता किया जा रहा है। गिरोह का मास्टर माइंड सतीश बताया गया है। 

खबरें और भी हैं...