पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैश्विक फिल्म जगत ने मिलोस फॉरमैन को श्रद्धांजलि दी

वैश्विक फिल्म जगत ने मिलोस फॉरमैन को श्रद्धांजलि दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैश्विक फिल्म जगत ने मिलोस फॉरमैन को श्रद्धांजलि दी

मिलोस का इस सप्ताह निधन हो गया था।
\'वेरायटी डॉट कॉम\' के अनुसार, चेक गणराज्य मूल के फिल्मकार को सोशल मीडिया पर कई दिग्गजों ने याद किया।
मिलोस को फिल्म \'वन फ्लयू ओवर द कुक्कू नेस्ट\' के लिए 1975 में और \'अमेड्यूस\' के लिए 1984 में ऑस्कर मिला था।
कान्स के पूर्व अध्यक्ष गिलेस जैकब ने फॉरमैन के बारे में कहा, \"\"उन्हें काम के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित थे। उन्हें बीयर, टेनिस, कान्स पसंद था। वह हमेशा सच बोलते थे। मिलोस हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे।\"\"
अभिनेता एंटोनियो बांदेरस ने ट्वीट कर कहा, \"\"मिलोस फॉरमैन हमें छोड़कर चले गए। छायांकन के धुरंधर। मानवीय संवेदनाओं को पर्दे पर दिखाने में उन्हें महारत हासिल थी।\"\"
ब्रिटेन के निर्देशक एवं लेखक एडगर राइट ने कहा कि फॉरमैन ने फिल्मों से जबरदस्त छाप छोड़ी है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...