पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनोहर पर्रिकर की सेहत को लेकर गलत खबर फैला रहा शख्स गिरफ्तार, 2 महीने में 2 लोग पकड़े गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

 

 

- फरवरी में एक पत्रकार को हिरासत में लिया गया था। उन पर पर्रिकर को कैंसर होने की खबर फैलाने का आरोप था। 

- डॉक्टरों के मुताबिक, पर्रिकर को पैंक्रियाज से संबंधित बीमारी है। अमेरिका में उनका इलाज चल रहा है।

 

 

 

पणजी.  मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत को लेकर गलत खबर फैलाने के आरोप में गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यहां एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दो महीने पहले एक पत्रकार को हिरासत में लिया गया था। उन पर मुख्यमंत्री को कैंसर होने की खबर देने का आरोप था। पर्रिकर को पैंक्रियाज से संबंधित परेशानी है। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा है। 

 

 

गोवा से मुंबई रेफर किया गया था
- 15 फरवरी को पेटदर्द की शिकायत के बाद पर्रिकर को गोवा के मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, लेकिन बाद में डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था। उन्हें पेंक्रियाज से संबंधित बीमारी होने का पता चला। 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दी गई। इसके बाद उन्होंने यहां पहुंचकर राज्य का बजट पेश किया था।

 

पर्रिकर के चलते बजट सेशन 29 दिन घटाया
- पर्रिकर के पास गोवा के सीएम के साथ-साथ फाइनेंस का भी फोर्टफोलियों है। 
- उनकी खराब सेहत को देखते हुए इस बार राज्य का बजट सेशन 33 दिन से घटाकर 4 दिन कर दिया गया था।

 

कैंसर होने की अफवाह फैली थी
- मीडिया में ये खबर भी सामने आई थी कि पर्रिकर को पैंक्रियाटिक कैंसर है। हालांकि, अस्पताल ने 18 फरवरी को स्टेटमेंट जारी कर इसे अफवाह करार दिया था।
- गोवा पुलिस ने कैंसर की झूठी खबर फैलाने के आरोप में एक स्थानीय पत्रकार को हिरासत में लिया था।

खबरें और भी हैं...