पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंद्वारका। सोशल मीडिया पर भगवान, पंडितों और पुराेहितों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ भारी आक्रोश है। इसके जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ब्राह्मणों ने रैली निकाली। आपत्तिजनक टिप्पणी…
द्वारका पुरातत्व विभाग में काम करने वाले प्रभारी सुरेश शाह द्वारा भगवान, ब्राह्मणों और पुरोहितों को अपमानित करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी वाली पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। इसमें लिखा है कि ईश्वर तो कब का मर चुका है, मंदिरों में अब उसकी लाश पड़ी है, और लाश के आसपास एक बड़ा बाजार बना हुआ है, पंडितों पुरोहितों का। इस तरह की टिप्पणी से समाज आहत हुआ है। टिप्पणी करने वाले ने सोशल मीडिया का उपयोग कर साइबर क्राइम किया है। इस पर ब्राह्मण समाज ने रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही सुरेश शाह को बर्खास्त करने की मांग की।
क्या कहते हैं सुरेश शाह
इस संबंध में सुरेश शाह का कहना है कि वह आपत्तिजनक टिप्पणी मेरी नहीं है, मैंने केवल उसे शेयर किया है। मेरा अभिप्राय गलत नहीं है। मैं समाज को किसी भी तरह से ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। यदि इससे किसी को तकलीफ हुई है, तो मैं शर्मिंदा हूं। उधर ब्रह्म समाज ने इस टिप्पणी से कलेक्टर को वाकिफ कराया। साथ ही इस दिशा में कार्रवाई की मांग की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.