पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहली बार साफा बांधकर फरसा लहराते हुए गाड़यों से निकलीं ये महिलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन. बुधवार को सुबह 9 बजे महाकाल से निकली परशुराम दर्शन यात्रा में पहली बार ब्राह्मण समाज की महिलाएं साफे बांधकर दो पहिया वाहनों पर सवार होकर फरसा लहराते हुए निकली। कई महिलाओं के हाथों में तख्तियां भी थी, जिन पर सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा, अब गोविंद नहीं आएंगे के नारे लिखे थे। युवा परशुराम के वेश में आए थे....

 

- परशुराम युवा ब्राह्मण संगठन गुदरी चौराहा द्वारा यह यात्रा निकाली गई। यात्रा के आगे धार्मिक धुन बजाता डीजे, टू-व्हीलर पर सैकड़ों महिलाएं, खुली जीप पर पार्षद माया त्रिवेदी सहित समाज की अन्य महिलाएं निकली तो पीछे ब्राह्मण समाज के लोगों का पैदल जत्था जय-जय परशुराम के जयकारे लगाते चल रहा था।

- इनके पीछे सैकड़ों वाहनों पर ब्राह्मणजन हाथों में 2100 केसरिया ध्वज लहराते हुए निकले।  यात्रा में कई युवा परशुराम के वेश में सजकर आए थे। 

खबरें और भी हैं...