पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने बड़ा बयान दिया है। राम मंदिर के मुद्दे पर साध्वी प्राची ने कहा कि राम मंदिर को जो भी वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करेगा उसे भगवान काम कभी माफ नहीं करेंगे, चाहे कोई भी उसमें शामिल हो। साध्वी प्राची ने साथ ही कहा कि राम मंदिर सियासी मुद्दा नहीं है बल्कि आस्था का मुद्दा है।
जल्द हो राम मंदिर का निर्माण
राम भक्तों की आस्था का ख्याल रखते हुए अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। राम मंदिर में हिंदुओं की आस्था है। हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाई जाए। जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। साध्वी प्राची किसी कार्यक्रम के सिलसिले में पटना आई हुई थीं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.