पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने जीते 66 पदक; ग्लास्गो से 2 ज्यादा, 84 साल के इतिहास में विदेश में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली.   21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सफर शानदार रहा। भारत ने यहां 26 गोल्ड के साथ 66 मेडल जीते। इनमें 10 (40%) मेडल रेलवे एथलीट्स के हैं। 217 भारतीय खिलाड़ियों के दल में रेलवे के खिलाड़ियों की हिस्सेदारी 25% थी। इस बार मेडल टैली में भारत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे नंबर पर रहा। इन गेम्स में यह उसका तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने 2002 मैनचेस्टर में  69 गोल्ड और 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ  में 101 मेडल जीते थे। बता दें कि भारत ने इस बार 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। अगले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बर्मिंघम (इंग्लैंड) में होंगे।

40% गोल्ड मेडल लाना गर्व की बात- रेलवे

- रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रेखा यादव ने कहा, "भारतीय दल द्वारा जीते गए गोल्ड में से 40% यानी 26 में से 10 मेडल रेलवे के खिलाड़ी लेकर आए हैं। ये गर्व की बात है। रेलवे एथलीट्स ने 10 गोल्ड एक सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। हमारे 49 एथलीट्स ने सीडब्ल्यूजी 2018 में हिस्सा लिया। वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और जिमनास्टिक में हमारे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हॉकी की पूरी टीम में रेलवे की लड़कियों की अहम हिस्सेदारी थी।"

 

 

11वें दिन: भारत ने जीते 6 मेडल

- भारत ने 11वें दिन 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत 7 मेडल जीते।

- भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 84 साल के अपने सफर में 500 पदकों के आंकड़े को भी पार लिया। 

कुल मेडल गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज
504 181 175 148

 

कॉमनवेल्थ गेम्स: 84 साल के इतिहास में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

साल कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल मेडल टैली में स्थान
2018 गोल्ड कोस्ट 66 तीसरा
2010 दिल्ली 101 दूसरा 
2002 मैनचेस्टर 69 चौथा

- कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 1930 में हुई थी। भारत पहली बार 1934 शामिल हुआ। तब से अब तक 20 कॉमनवेल्थ गेम्स हो चुके हैं। इनमें दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर था।

- विदेश में वह पहली बार (गोल्ड कोस्ट) टॉप 3 में जगह बनाने में सफल रहा।

 

गोल्ड कोस्ट में भारत के 66 मेडल, सबसे ज्यादा 16 शूटिंग में 

खेल गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
शूटिंग 7 4 5 16
रेसलिंग 5 3 4 12
वेटलिफ्टिंग 5 2 2 9
बॉक्सिंग 3 3 3 9
टेबल टेनिस 3 2 3 8
बैडमिंटन 2 3 1 6
एथलेटिक्स 1 1 1 3
स्क्वैश 0 2 0 2
पैरा पॉवरलिफ्टिंग 0 0 1 1
कुल 26 20 20 66

 

पदक तालिका: टॉप 5 देश 

देश  गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
ऑस्ट्रेलिया 80 59 59 198
इंग्लैंड 45 45 46 136
भारत 26

20

20 66
कनाडा 15 40 27 82
न्यूजीलैंड 14 16 15

45

खबरें और भी हैं...