पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. अक्षय तृतीया बुधवार को है। इस बार सोने की बिक्री काफी अच्छी होने जा रही है। खरीदारी को लेकर एडवांस बुकिंग भी जारी है। अब सर्राफा बाजार में खनक है। बाजार नोटबंदी और जीएसटी के प्रभाव से बाहर आ चुका है। पटना के पारंपरिक स्टोर्स में इस बार ग्राहकों के फुटफॉल बढ़े हैं। इधर बाकरगंज, बोरिंग रोड, बोरिंग केनाल रोड, हथुआ मार्केट, मुरादपुर समेत बड़े स्टोर्स में जबर्दस्त रौनक चल रही है।
- मौर्यालोक स्थित गोल्ड स्टोर्स में भी लोगों का आना जारी है। कुछ लोगों ने पारंपरिक रूप से गोल्ड क्वाइंस और गोल्ड बिस्किट्स की मांग की है। हालांकि इसकी आपूर्ति मांग की अपेक्षा कम ही है। कुल मिलाकर पटना में गोल्ड की बिक्री 80-85 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। बाजार एक्सपर्ट के अनुसार पिछले साल की तुलना में पटना में अक्षय तृतीया की बिक्री 28-30 फीसदी मजबूत दिख रही है।
अक्षय तृतीया के दिन पटना में जेवराती गोल्ड के यूं रहे रेट (10 ग्राम/रु. में)
2014- 30,010
2015- 27,000
2016- 30,000
2017- 29,000
2018- 31,780
- 15 अप्रैल का रेट
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.