- Hindi News
- National
- Kadiya News Gold Jewels Cash And American Dollars Stolen By Breaking House Locks In Qadi
कादियां में घर के ताले तोड़कर सोने के जेवर, नगदी और अमेरिकन डॉलर चोरी
कादियां के व्हाइट एवेन्यू कालोनी में दिन दिहाड़े एक घर से सोने के जेवर, नगदी और अमेरिकन डॉलर चोरी कर लिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए घर मालिक नवाब अहमद ने बताया कि वह सुबह अपने काम पर गया हुआ था। उसकी प|ी करीब 11 बजे सब्जी लेने के लिए बाजार गई हुई थी। जब वह करीब आधे घंटे के बाद घर वापस आई तो उसने देखा कि घर के अंदर वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उसने घर के अंदर चेक किया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। छानबीन की गई तो पता चला कि घर से करीब साढ़े 6 तोले सोना, 5 हजार रुपए की नगदी और एक हजार अमेरिकन डॉलर चोरी थे, उनका करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। चोरी संबंधी पुलिस को शिकायत दी गई है।
इस संबंध में जांच अधिकारी सुरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके देखने के बाद पारिवारिक मेंबरों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मोहल्ला वासियों का कहना है कि दिन दिहाड़े घरों में चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं, जिससे साबित होता है कि चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मोहल्ले में पुलिस द्वारा रात के अलावा दिन में भी गश्त लगाई जाए।
व्हाइट एवेन्यू कालोनी में घर के भीतर दरवाजे का टूटा हुआ ताला।