पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अक्षय तृतीया पर इस बार रिकॉर्ड तोड़ सकता है सोने का भाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली. अक्षय तृतीया पर 18 अप्रैल को इस बार पिछले सालों के मुकाबले सोने के भावों में रिकॉर्ड तेजी रह सकती है। शनिवार को कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 32,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। बीते सालों की तुलना में अक्षय तृतीया से पहले यह सोने का सबसे ज्यादा भाव है। 

 

14 अप्रैल 2018 को सोने के भाव

शहर भाव (रुपए/10ग्राम)
कोलकाता  32,327
अहमदाबाद  32,222
दिल्ली 31,987
मुंबई  31,886

 

-पिछले कई सालों में अक्षय तृतीया के मौके पर सोने के दाम 30,000 रुपए से ऊपर नहीं गए हैं। बीते 8 सालों में सोने के भाव करीब 14,000 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। 

 

अक्षय तृतीया पर पिछले 8 सालों का भाव

   
साल भाव (रुपए/10 ग्राम)
28 अप्रैल 2017  28,861
9 मई 2016 29,860
21 अप्रैल 2015  26,938
2 मई 2014  28,865
13 मई 2013  26,829
24 अप्रैल 2012  28,852
6 मई 2011  21,736
16 मई 2010  18,167

सोर्स- गोल्ड प्राइस इंडिया डॉट कॉम

 

अक्षय तृतीया पर 15-20% बिक्री बढ़ने की उम्मीद

- ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के मुताबिक, अक्षय तृतीया पर इस साल सोने की बिक्री में 15-20% उछाल की उम्मीद है। स्थिर दामों और शादियों का सीजन शुरू होने की वजह से कारोबारियों को उम्मीद है कि सोने की कीमतें बढ़ेंगी।

- डायमंड की बजाय शादियों में इस बार गोल्ड ज्वेलरी की डिमांड ज्यादा रहने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया पर डिलीवरी लेने के लिए इस बार वेडिंग ज्वेलरी की अच्छी बुकिंग हुई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट पीएन गाडगिल के मुताबिक, बाजार फिलहाल स्थिर है और आने वाले दिनों सोने से भावों में तेजी की उम्मीद है।  

 

अक्षय तृतीया पर खरीदारी क्यों

- भारतीय मान्यताओं के मुताबिक अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से सुख-समृद्धि आती है। 

 

- अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का भी होगा असर

- अमेरिका-चीन ट्रेड वार और सीरिया पर अमेरिकी हमले की वजह से भी सोने के दाम बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इस तरह के संकट के वक्त निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर आकर्षित हो सकते हैं। 

खबरें और भी हैं...