पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुख्यमंत्री आज से तीन दिनों तक करेंगे चुनाव प्रचार, भाजपा के नेता गोमिया शिफ्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. तीन प्रखंड गोमिया, कसमार और पेटरवार के 64 पंचायत वाले गोमिया विधानसभा क्षेत्र को भाजपा ने चुनाव प्रचार की दृष्टि से 10 भागों में बांटा है। संगठन के लिहाज से गोमिया विधानसभा क्षेत्र में पांच मंडल हैं। ऐसे में हर मंडल में दो प्रभारी बनाए  हैं। इन प्रभारियों के जिम्मे 6 पंचायतों की जिम्मेवारी है। इन 10 प्रभारियों में शामिल हैं अनंत ओझा, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, समीर उरांव, विरंची नारायण,  गणेश मिश्र, योगेश्वर महतो बाटुल, विनय सिंह, रमेश हांसदा और रोहित लाल सिंह।  भाजपा के अधिकतर बड़े नेता गोमिया शिफ्ट हो चुके हैं। 

 

माइक्रो लेबल पर जाकर बनाए गए पन्ना प्रमुख 

भाजपा ने इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए माइक्रो लेबल पर काम किया है। बूथ कमेटियां तो बहुत पहले ही बना ली गयी हैं। अब पन्ना प्रमुख  बनाए गए हैं। वोटर लिस्ट के एक पन्ने में जितने मतदाताओं के नाम होते हैं, उनमें से पांच लोगों को पन्ना प्रमुख बनाया गया है। इनका काम उक्त पन्ने में शामिल लोगों से रोज मिलना, उनके   घर जाना और भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करना है। 

 

पीएम के दौरे को लेकर सीएम आज करेंगे बैठक  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को झारखंड दौरे पर आएंगे। इसकी तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को पेटरवार में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के सांसदों, विधायकों, मेयर, डिप्टी मेयर, और जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है। शाम सात बजे से होने वाली इससे पहले 11 से एक बजे तक सीएम बूथ स्तरीय बैठक करेंगे। एक बजे से गोमिया के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ और दो बजे से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। चार बजे वे चुनावी सभा करेंगे। 

 

टिकट के दावेदार रहे नेता कर रहे प्रचार 

गोमिया से टिकट के दावेदार रहे भाजपा नेता छत्रु राम महतो, गुणानंद महतो और लक्ष्मण नायक एक साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन महामंत्री के साथ इन तीनों नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने गोमिया को प्रतिष्ठा की सीट बताते हुए हर हाल में चुनाव जीतने का निर्देश दिया था। 

 

 

खबरें और भी हैं...