पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अगर आप भी Gmail से भेजते हैं सबको ईमेल, तो जरूर ध्यान से पढ़ लें ये खबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूटिलिटी डेस्क। गूगल जल्द ही Gmail में नए बदलाव करने जा रहा है। गूगल ने इसे नया डिजाइन देने की तैयारी कर ली है जिसके बाद यूजर्स को नए फीचर्स यूज करने के लिए मिलेंगे। जीमेल ऐप्स में हाल ही में कुछ बदलाव किए गए हैं लेकिन वेब में कोई खास इंटरफेस चेंज नहीं दिखा है। नए फीचर्स का फर्स्ट लुक के लीक होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। उम्मीद की जा रही है कुछ हफ्तों में ये नए फीचर्स लाइव हो जाएंगे।

 गूगल ने अभी पूरी तरह ये साफ नहीं किया है कि जीमेल का नया डिजाइन कैसे होगा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि नया वेब डिजाइन को मोबाइल ऐप के आधार पर बदला जाएगा। आपको बता दें कि गूगल ने 2014 में Inbox ऐप को पूरी तरह से नया डिजाइन दिया था। 

 

आ सकता है ऑटो रिप्लाई का फीचर 

रिपोर्ट के अनुसार नए जीमेल में स्मार्ट रिप्लाई का फीचर आ सकता है जिसमें ईमेल के कंटेंट के आधार पर आपको मेल का रिप्लाई करने के लिए सजेशन मिलते हैं जिसको आप रिप्लाई के तौर पर सेंड कर सकते हैं। इसमें कस्टम अप्लाई टेस्क्ट होते हैं।    

 

आगे की स्लाइड्स पर जानिए दूसरे संभावित फीचर्स के बारे में...

खबरें और भी हैं...