पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिनर के बाद इस मां ने बच्चों को सुलाया मौत की नींद, फिर किया सुसाइड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोरखपुर. यहां कैंट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक महिला ने अपने दो बच्चों समेत सुसाइड कर लिया। परिजनों के मुताबिक मृतका दो साल से डिप्रेशन का शिकार थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

मौत से पहले बनाए थे छोले-भटूरे

 

- मृतका शशि सिंह कैंट थाना क्षेत्र स्थित झारखण्डी कॉलोनी में अपने सास-ससुर और दो बच्चों के साथ रहती थी। ससुर सुरेश सिंह सिंचाई विभाग में जॉब करते हैं। बेटा 6 और बेटी 9 साल की थी।

- मृतका के देवर अखिलेश ने सालभर पहले ही शादी की थी। उसने बताया, "बुधवार रात तक सब ठीक था। भाभी ने डिनर में छोले-भटूरे बनाए थे। वो डिनर के बाद जल्दी ही बच्चों को लेकर सोने चली गई थी।"

- रिपोर्ट्स के मुताबिक शशि ने पहले दोनों बच्चों को गला घोंटकर मारा, उसके बाद वह खुद फंदा बनाकर पंखे से लटक गई।

 

सुबह उठाने पहुंची थी सास, नहीं खुला दरवाजा तो तोड़ना पड़ा

 

- सास ने बताया, "बहू वैसे रोज सुबह जल्दी उठ जाती थी, लेकिन गुरुवार को वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई। पहले हमने दरवाजा खटखटाया। काफी देर बुलाने के बाद भी जब नहीं निकली तो हमने दरवाजो को तुड़वा दिया। अंदर दोनों बच्चे बेड पर पड़े थे और शशि पंखे से लटक रही थी।"

 

दो साल से डिप्रेशन में थी शशि

 

- मृतका के देवर ने बताया, "मेरे बड़े भाई संतोष सिंह की दो साल पहले नंदा नगर क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से ही भाभी डिप्रेशन में चल रही थीं। वो परेशान थी, लेकिन ऐसा कदम उठा लेगी, ये कभी नहीं सोचा था।"
- सीओ कैंट अभिषेक सिंह ने बताया, "जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ भी की गई है। उनका कहना है कि महिला पति की मौत के बाद डिप्रेशन में चल रही थी। प्रथम दृष्टया यह सुसाइड केस लग रहा है, लेकिन हम हर पहलू पर जांच कर रहे हैं।"

खबरें और भी हैं...