पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोजगार देने के लिए सरकार वचनबद्ध: बहल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली| पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की ओर से शुरू की गई घर-घर रोजगार योजना युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। पंजाब सरकार राज्य के युवाओं के रोजगार देने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। यह बात एसएस बोर्ड पंजाब के चेयरमैन रमन बहल ने पंजाब गौ सेवा कमीशन के सदस्य राजवंत राय शर्मा की अगुवाई में मिले एक दल को कही।

बहल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से सूबे में पचास हजार से ज्यादा नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए सूबे के हर जिले में जिला रोजगार ब्यूरो स्थापित किए गए है। साथ ही रोजगार मेले लगाए जा रहे है ताकि सूबे के नौजवानों को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।
खबरें और भी हैं...