- Hindi News
- National
- Ranchi News Government Directive Seating Ability To Be Written On School Vehicles
सरकार का निर्देश... स्कूली वाहनों पर लिखनी होगी बैठने की क्षमता
रांची | रांची जिले में स्कूली वाहनों पर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने की शिकायत अक्सर प्रशासन को मिली रहती है।जिला परिवहन की ओर से समय-समय पर इसकी जांच होती है, फाइन वसूली जाती है। लेकिन इसका कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी के निर्देश के अनुसार डीटीओ संजीव कुमार ने सभी सरकारी- गैर सरकारी स्कूलों के प्रबंधन को पत्र भेजकर स्कूल वाहन के दोनों ओर स्वीकृत सीटों की क्षमता अंकित कराने कहा है। वर्तमान में कई स्कूली वाहनों (बस, वैन, ऑटो) में क्षमता से अधिक संख्या में बच्चे ढोये जाते हैं। जबकि, सीट क्षमता अंकित किए जाने से यह पता चल
जाएगा कि बैठाने की क्षमता कितनी है। ऐसे में वाहन जांच के दौरान आसानी से ऐेसे वाहनों में बच्चों की संख्या पता चल जाएगी कि कितने अधिक बच्चों को बैठाया गया है।