- Hindi News
- National
- Ranchi News Government Should Ensure Assured Benefits To People Through Your Door Officer Cm
सरकार आपके द्वार से लोगों को सुनिश्चित लाभ दें अफसर: सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लोगों को लाभ देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सीएम ने बोकारो डीसी को ट्वीट कर बोकारो निवासी वृद्ध दंपती को राशनकार्ड और वृद्धावस्था पेंशन से कवर करने का निर्देश दिया है। कहा है कि प्रक्रियाओं को पूरा कर मुझे अवगत भी कराएं। मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया से जानकारी मिली थी कि बोकारो के कसमार स्थित धधकिया निवासी नि:संतान भगतु मुंडा और उनकी नेत्रहीन प|ी अधनी देवी को एक सप्ताह से आधा पेट भोजन मिल रहा है। चार माह से वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा ये हिदायतें दी गईं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी जिला के डीसी सुनिश्चित करें कि जन-कल्याण के लिए शुरू किये गए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लोगों को लाभ मिले।
असाध्य रोग उपचार योजना के तहत करें मदद
हेमंत सोरेन ने रांची डीसी को किडनी रोग से पीड़ित एवं हैदराबाद में इलाजरत कौशिक मजूमदार को असाध्य रोग उपचार योजना का लाभ देने का निर्देश दिया है। मरीज के भाई ने अनुरोध किया था कि कौशिक मजूमदार को बचा लें। उनका जन्म रांची में हुअा है और हैदराबाद में रहते हैं।
कसमार में वृद्ध दंपती को 7 दिन से आधा पेट भोजन मिला