पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Government Should Give Equal Pay To Contract Assistant Professor For Similar Work Union

कांट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसर को समान कार्य के लिए समान वेतन दे सरकार: संघ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची यूनिवर्सिटी समेत राज्य के सातों में विश्वविद्यालयों में कांट्रेक्ट के आधार पर रिक्त सृजित पदों के विरुद्ध असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की मांग की गई थी। इन शिक्षकों के वर्तमान समय में प्रतिघंटी छह सौ रुपए दिए जाते हैं। लेकिन सीबीसीएस सिस्टम लागू होने और सेशन नियमित करने को लेकर क्लास का संचालन कम हो गया है। शनिवार को झारखंड सहायक प्राध्यापक अनुबंध संघ का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ से मिला और समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि सामाजिक सुरक्षा के साथ उन्हें यूजीसी रेगुलेशन 2018 के तहत समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। हमारी नियुक्ति यूजीसी नियमावली के तहत हुई है। इसलिए रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए। नियुक्त हुए अभ्यर्थी सभी शर्तों का अनुपालन करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों के डिमांड पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आशुतोष महतो,चंद्रकांत कमल आदि शामिल थे।

स्पीकर को मांग पत्र देते संघ के सदस्य।
खबरें और भी हैं...