- Hindi News
- National
- Manali News Government Should Soon Prepare Aleu Bridge For Big Vehicles Hari Chand
सरकार बड़े वाहनों के लिए शीघ्र तैयार करें अलेउ पुल: हरी चंद
मनाली | मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और गत विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रतियाशी रहे हरी चंद शर्मा ने कहा कि नग्गर को मनाली से जोड़ने वाले अलेउ पुल को सरकार शीघ्र तैयार करे।
उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों की आवाजाही बन्द होने से वामतट मार्ग के हजारों लोग दिक्कत का सामना कर रहे है।
जारी बयान में उन्होंने कहा कि समर सीजन भी आ रहा है ऐसे में क्षतिग्रस्त हुआ अलेउ पुल मनाली के पर्यटन कारोबार को प्रभावित कर सकता है। हरी ने कहा की वामतट मार्ग के स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों को भी भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार सहित मंत्री गोविंद ठाकुर और मनाली प्रशासन से आग्रह किया कि इस समस्या को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र पुल बड़े वाहनों के लिए तैयार करवाएं। अन्यथा मनाली का पर्यटन कारोबार प्रभावित हो सकता है।