पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Government Should Strictly Implement The Law Parents Should Also Keep An Eye On Which Sites Children Are Visiting

सरकार कठोरता से कानून लागू करे, अभिभावक भी निगरानी रखें कि बच्चे कौन सी साइट देख रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोर्न साइट्स के कारण लोगों में रेप जैसी क्राइम की प्रवृत्ति बढ़ती है। सरकार द्वारा कई साइट्स पर बैन तो लगाया जा चुका है, फिर भी कई पोर्न साइट्स अब भी, खासकर युवाओं द्वारा, प्रयोग किए जा रहे हैं। इन साइट्स का सीधा असर युवाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। वे कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इन साइट्स का पूरी तरह से बैन होना बहुत जरूरी है। सबसे पहले सरकार को कठोर कदम उठाने की जरूरत है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए। यह सलाह भास्कर कार्यालय में पोर्न साइट्स के बैन पर आयोजित परिचर्चा में विभिन्न संस्थाओं से जुड़े युवाओं ने दी।

{एनएसयूवाई के आकाश कुमार ने कहा कि सरकार को पोर्न साइट्स को पूरी तरह से बैन कर देना चाहिए। उन्हीं नेटवर्क कंपनियों को लाइसेंस देना चाहिए, जो इन साइट्स को पूरी तरह से बैन कर सकें। क्योंकि पॉपअप लिंक से भी ये साइट्स आते हैं।

{एबीवीपी के आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जब मोबाइल पर पोर्न साइट्स देखते हैं तो उससे गलत भावनाएं उत्तेजित होती हैं, जो गलत घटनाओं को अंजाम देती है। सरकार अभियान चला कर इन साइट्स पर पूरी तरह से बैन लगा दे।

{एनएसयूवाई के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को मोबाइल फोन आसानी से मिल जाता है। जिसका इस्तेमाल कर वे कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पूरी जेनरेशन इन साइट्स के कारण बिगड़ गई है।

{एनएसयूवाई के रांची ब्लॉक प्रेसिडेंट आकाश कुमार ने कहा कि शिक्षा के नाम पर युवा मोबाइल का गलत प्रयोग कर रहे हैं। सरकार साइबर सेल के जरिए पोर्न साइट्स को पूरी तरह से बैन करे। क्योंकि इससे महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहा है।

{झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस. अली ने कहा कि आज के युवा शर्म-हया को भूल इंटरनेट पर अश्लील चीजों को देख रहे हैं। इसका सबसे बड़ा प्रभाव हमें यह देखने को मिल रहा है कि आज के युवा महिलाओं के प्रति सम्मान खोते जा रहे हैं। इन साइट्स पर कठोर कानून जरूरी।

सबसे बड़ा दुष्प्रभाव... महिलाओं के प्रति सम्मान खोते जा रहे हैं युवा
खबरें और भी हैं...