पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanke News Government To Declare Holiday In Educational Institutions Union

शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित करे सरकार : संघ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | झारखंड गैर सरकारी स्कूल संचालक संघ की बैठक शनिवार को राम प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोरोनावायरस को लेकर स्कूल में साफ-सफाई पर चर्चा की गई। तिवारी ने जिला प्रशासन से साफ-सफाई के लिए छिड़काव करने की मांग की है। कहा कि देशभर में कोरोना वायरस से बचने के लिए शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से अवकाश घोषित करने की मांग की है। ताकि यह बीमारी को फैलने से रोका जा सके। बैठक में अजय कुमार, आरएम झा, विनोद गोप, सतीश शुक्ला, टीपी कैसरी, एसएन शर्मा, एफ उरांव, मंगरा उंराव, अनिल लकड़ा समेत अन्य थे।
खबरें और भी हैं...