विस्थापितों के साथ सरकार ने किया छल : पंकज
कुटे में हटिया विस्थापित परिवार समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि हमें अपनी हक और अधिकार पाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बजट सत्र के दौरान 24 मार्च को विधानसभा परिसर में धरना दिया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में विस्थापित शामिल होंगें। समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव ने कहा कि हम विस्थापित सदैव सरकार द्वारा छले जाते हैं। शाहदेव ने झारखंड सरकार के मंत्री जगन्नाथ महतो के उस बयान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा है कि खाली जमीन जो ग्रामीणों के कब्ज़ा में है उसे राज्य सरकार भूस्वामियों को वापस करेगी। बैठक को सोमनाथ तिर्की, पूनम देवी, बुलबुल तिर्की, पुष्पा तिर्की, जनमेजय नाथ शाहदेव, बीजू महतो, रामेश्वर महली, सुचिता तिग्गा, विलियम ने भी संबोधित किया।
बैठक में उपस्थित विस्थापित।