पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नक्सल ऑपरेशन : राजनाथ सिंह बोले- नक्सली नेता विदेशों में जमा कर रहे धन, जब्त करेंगे संपत्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. रविवार को दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि नक्सली बुरी तरह हताश हो चुके हैं। कायराना आईईडी हमले बताते हैं कि नक्सलियों की क्षमता, शक्ति दोनों ही खत्म हो चुकी है। वो अब सुरक्षा बलों के साथ आमने-सामने की लड़ाई लड़ ही नहीं पा रहे हैं। इसलिए छिपकर कायरों की तरह की हमले कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में माओवाद अब सिमट रहा है। नक्सली नेता हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

छत्तीसगढ़ ने दिखाया जज्बा
- नक्सलवाद पर नकेल कसने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कोशिशों पर गृह मंत्री ने राज्य सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने बस्तरिया बटालियन का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य सरकार ही नहीं यहां के नौजवान भी नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

- राजनाथ सिंह ने कहा कि जो जज्बा छग ने दिखाया वो अपने आप में बहुत बड़ी मिसाल है।

- भास्कर ने गृह मंत्री से पूछा- क्या देश में नक्सली गतिविधियों के पीछे चीन या पाकिस्तान का हाथ है?
इस पर उन्होंने कहा कि नक्सली अपना धन विदेशों में जमा कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में राजनाथ सिंह के इस बयान पर भास्कर ने जब  सवाल पूछा कि क्या देश में चल रही नक्सली गतिविधियों के पीछे किसी और मुल्क जैसे चीन या पाकिस्तान का हाथ है। इस पर गृहमंत्री ने कहा वक्त आने पर इसको भी देखा जाएगा। जब जैसी परिस्थिति होगी हम जरूर देखेंगे।

 

आंकड़े भी गिनाए|

- गृहमंत्री ने बताया कि 2003 में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुकाबले के लिए सिर्फ 3 बटालियन तैनात थी। आज 52 बटालियन हैं। उन्होंने बीते तीन साल के आंकड़े भी दिए हैं।

- राजनाथ सिंह ने बताया कि 2016 में 135, 2017 में 77 और 20 मई तक इस साल 40 नक्सली मारे गए।

 

हम सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं : रमन सिंह
- मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी बस्तरिया बटालियन के जवानों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को जड़ से मिटाने की लड़ाई में इनकी बड़ी भूमिका होगी।

- रमन सिंह ने कहा कि एल डब्ल्यूई क्षेत्र में जवानों के हौसले के बूते हमने 1600 किलोमीटर की सड़क बनाई है। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में  सड़कों का निर्माण हमारी विजय की राह तय कर रहा है। नक्सली नहीं चाहते हैं कि सड़क बने, हम सड़क की लड़ाई लड़   रहे हैं।

- मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री का आभार भी जताया कि उन्होंने ऊंचाई मापदंड जैसे नियमों में ढील देकर छत्तीसगढ़ के नौजवानों को सुरक्षा बलों में शामिल करने की राह को आसान बनाया।

 

सीएम की प्रतिक्रिया अब जुमले बनकर रह गई है : सिंहदेव
- नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह को चिट्‌ठी लिखी है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं,ऐसे में बेखौफ नक्सली अपने मंसूबों को वारदातों के रूप मे अंजाम दे रहे हैं,जो नक्सलियों के बढ़ते हुये हौसले एवं प्रभाव की पुष्टि करता है।

- सिंहदेव ने नक्सली घटना के बाद मुख्यमंत्री के बयानों का जिक्र करते हुए लिखआ है कि पिछले 15 साल से हर नक्सली घटना के बाद सरकार की ओर बयान आते रहे हैं कि, सरकार नक्सलियों से आर-पार की निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है,हम कड़ी निंदा करते हैं, इत्यादि, लेकिन यह बयान सिर्फ जुमले बनकर ही रह गये हैं।

- वास्तविकता में नक्सली समस्या कम होने की बजाए और बढ़ गई है बल्कि इसका रूप पहले से ज्यादा विभत्स व हिंसात्मक हो गया है। पुलिस का सूचना तंत्र लगातार फेल साबित हुआ है।

खबरें और भी हैं...