पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज्यपाल बोले- ईमानदार थे राजीव गांधी, करीबी रहे भ्रष्टों ने तोप सौदे में लिए रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ईमानदार अौर बढ़िया व्यक्ति बताया है। कहा कि वे बोफोर्स घोटाले में शामिल नहीं थे। लेकिन उनके साथ कई भ्रष्ट थे, जिन्होंने तोप खरीद में रुपए लिए। राज्यपाल शुक्रवार को राजधानी में एक कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वीपी सिंह की सरकार से भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार बचाने के लिए कुछ गलत प्रयास होने लगे, तो मैंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। मालूम हो कि बोफोर्स तोप सौदा तत्कालीन पीएम राजीव गांधी के कार्यकाल में हुआ था। 1987 में घोटाला उजागर हुअा और इसी मुद्दे पर कांग्रेस अगला चुनाव हार गई।

 

बोफोर्स इफेक्ट

बोफोर्स तोप घोटाला ने 1989 के लोकसभा चुनाव को पूरी तरह प्रभावित किया था। हर चुनाव में बोफोर्स का मामला कांग्रेस के विरोधी उठाते रहे। आगामी चुनाव में भी यह मामला फिर उठेगा। हाल में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह बोफोर्स मामले की फिर से जांच करने को तैयार है।

 

खबरें और भी हैं...