पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गवर्नमेंट ऑफिस में फिल्मी गानों पर डांस करते कर्मचारियों का वीडियो वायरल

गवर्नमेंट ऑफिस में फिल्मी गानों पर डांस करते कर्मचारियों का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के अोदश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। देवास के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा फिल्मी गानों पर डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वीडियाे के आने के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सिंह ने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

- बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 13 अप्रैल की शाम का है। जिला कार्यालय में पदस्थ दो अधिकारियों का 13 अप्रैल को जन्मदिन था। अधिकारी के जन्म दिन को कर्मचारियों ने कार्यालय मना डाला। इसके बाद महिला-पुरुष दोनों कर्मचारियों ने फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। पूरे कार्यक्रम का यहां मौजूद किसी कर्मचारी से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोमवार को वीडियो के वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया।

 

-  मिली जानकारी अनुसार लंच टाइम में कर्मचारियों ने अधिकारियों का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा था। इसके बाद अधिकारी आॅफिस से अवकाश लेकर चली गई थीं। अधिकारी के जाने के बाद शाम को एक बार फिर से कर्मचारियों ने फिल्मी गानों पर डांस शुरू किया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों ने चुप्पी साध ली।

 

 

कलेक्टर बोले, दोषी पाए गए तो कार्रवाई  होगी

- वीडियो वायरल होने के मामले को कलेक्टर आशीषसिंह ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर सिंह  ने कहा कि दफ्तर में इस प्रकार से डांस करना गलत है। पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

- उधर, महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव ने कहा कि मीडिया के जरिए उन्हें ऑफिस में इस प्रकार की गतिविधि होने की जानकारी लगी है। 13 अप्रैल को वो ऑफिस आई थीं, दोपहर में अवकाश लेकर वे चली गई थीं। इस लिए उन्हें डांस की जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद ही कुछ कह पाऊंगी।