पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. झारखंड सरकार ने सातों यूनिवर्सिटी को 12,500 छात्रों को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने का टास्क दिया है। रांची विवि को 3200, विनोबा भावे विवि हजारीबाग को 2200, सिदो-कान्हो मुर्मू विवि दुमका को 1300 स्टूडेंट्स को नौकरी दिलाने को कहा है। इसी तरह नीलांबर-पीतांबर विवि मेदिनीनगर को 800, कोल्हान विवि चाईबासा को 2100, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि धनबाद को 2200 व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची को 700 स्टूडेंट्स को नौकरी दिलाने को कहा है।
चांसलर पोर्टल पर 30 हजार स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन करें
- मुख्य सचिव ने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी कई युवा नौकरी करने नहीं जाते। ऐसे में लक्ष्य पाने के लिए 30 हजार स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन चांसलर पोर्टर पर करें। प्रशिक्षण और कैंपस प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपए लें।
- उन्होंने कहा कि 50 से 100 छात्रों का समूह बनाया जाएगा। इसके लिए मेंटोर की नियुक्ति होगी, जो स्थाई या संविदा शिक्षक हो सकते हैं। 300-400 मेंटोर की जरूरत होगी। मेंटोर की सूची 25 मई तक उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल निदेशक को भेजें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.