पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. सरकार दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेगी। शनिवार को महेश नगर में जेडीए पार्क का नामकरण डॉ. भीमराव अंबेडकर करने को लेकर आयोजित समारोह में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने यह घोषणा की। सराफ ने समारोह में मौजूद लोगों द्वारा केस वापस लिए जाने की मांग पर कहा कि दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करने वाले लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल से इस बारे में बात की जाएगी।
- चिकित्सा मंत्री ने इस पार्क में अंबेडकर की मूर्ति लगाने के लिए विधायक कोष से 10 लाख रु. भी देने की घोषणा की।
- समारोह में मेयर अशोक लाहोटी को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। पार्क का नाम बदलने को लेकर पिछले कई दिन से चल रहे विवाद के चलते समारोह में विरोध की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया था। समारोह में चिकित्सा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.