पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकरनाल (असंध)। मानव सेवा चैरिटेबल सोसाइटी के तत्वावधान में गोल्ली में स्थापित होने वाले ग्रामोदय पुस्तकालय भवन का लोकार्पण करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह चौहान ने की।
- इस दौरान सांसद अश्वनी चोपड़ा ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में उनका लोगों के बीच आना जाना लगातार चलता है, मगर गोल्ली गांव मे झमाझम बरसात में जैसा अद्भुत स्वागत गोल्ली के गांव वासियों ने किया है उससे वह अभिभूत है।
- उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के लोकार्पण के अवसर पर जी भर कर बरसना इस बात का संकेत है कि इस उत्तम कार्य से इंद्रदेव भी प्रसन्न है।
- सांसद अश्वनी चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और मनोहर लाल की अगुवाई वाली हरियाणा की राज्य सरकार गांव के विकास और उत्थान के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं।
- उन्होंने ग्रामोदय पुस्तकालय के निर्माण की पहल करने के लिए मानव सेवा चैरिटेबल सोसाइटी और गांव की संस्था हीरानंद ग्रामीण विकास मंच की टीम को साधुवाद दिया।
- उल्लेखनीय है कि इस पुस्तकालय भवन का निर्माण सांसद अश्वनी चोपड़ा द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत दिए गए 500000 के अनुदान से हुआ है।
- हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामोदय पुस्तकालय में पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तकों के अलावा महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रेरक साहित्य और पत्र-पत्रिकाएं भी गांव वासियों के पढ़ने के लिए रखी जाएंगी।
- पुस्तकालय को ई-लाइब्रेरी का स्वरूप प्रदान किया जाएगा। चौहान ने कहा कि यह पुस्तकालय केवल पुस्तकालय नहीं बल्कि युवा मार्गदर्शन केंद्र के रुप में कार्य करेगा।
- उन्होंने पुस्तकालय के लिए अनुदान देने पर सांसद अश्वनी चोपड़ा को ग्राम वासियों की ओर से धन्यवाद दिया।
- इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा के अलावा मास्टर रामपाल, मास्टर महा सिंह, पाले राम, अनिल, धर्मवीर, संदीप और एडवोकेट विनोद सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.