पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहांसी (हिसार)। चार साल का बच्चा खेलते हुए वाटर टैंक में गिर गया। उसे बचाने के लिए दादा-दादी भी टैंक में कूद गए। तीनों की डूबने से मौत हो गई। घटना हिसार के महजद गांव की है। यहां के रहने वाले रामस्वरूप के खेतों में सिंचाई के लिए वाटर टैंक बना हुआ है। वे पिछले 10 साल से बागवानी की खेती कर रहे हैं।
- मंगलवार को रामस्वरूप का पोता योगेश (4) खेलते हुए अचानक से टैंक में गिर गया। योगेश को टैंक में देखकर उसकी मां रेखा भी पानी में कूद गई।
- इसके बाद रामस्वरूप (50) व उनकी पत्नी प्रेमपति (48) भी टैंक में उन्हें बचाने के लिए कूद गए। उन्हें डूबते देख रामस्वरूप की पोती ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया।
- लोगों ने उन्हें टैंक से बाहर निकाला और उपचार के लिए हांसी के सिविल अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने रामस्वरूप, प्रेमपति व योगेश को मृत घोषित कर दिया। रेखा की हालत खतरे से बाहर है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.