पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोते ने पिता संग मिल दादा और चचेरे भाई की कर दी हत्या, गोली लगते ही बड़ा भाई बोलता रहा- तू भाग छोटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर (जालंधर). 7 एकड़ जमीन के मालिकाना हक के लिए 21 मई (सोमवार) को पोते ने अपने पिता और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दादा और चचेरे भाई का मर्डर कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लोगों ने बताया कि 1993 में आरोपी को दी कुछ जमीन मृतक (दादा) ने 2 साल पहले उससे वापस लेकर हरमीत को दे दी थी, इसलिए हत्या की योजना बनाई। बता दें, मृतक सुलक्खन सिंह (85)  और आरोपी बलबीर सिंह भाई थे। सुलक्खन सिंह के दो बेटे हरमीत और गुरप्रीत थे। जबकि बलबीर का बेटा कुलवंत है।

 

छोटे भाई के साथ खेतों से चारा लेने गया था मृतक चचेरा भाई

 

- आरोपी का चचेरा भाई मृतक हरमीत सिंह (35) के छोटे भाई गुरप्रीत सिंह (गोपी) ने बताया कि सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर दोनों चारा लेने के लिए निकले थे। 100 कदम की दूरी पर ही पहुंचे थे कि उसी समय चाचा बलबीर सिंह, उनका बेटा कुलवंत और एक नकाबपोश अज्ञात उसके पीछे आ गए।

- चाचा ने लाइसेंसी बंदूक से भाई पर फायरिंग की जिससे वह मौके पर गिर गया और गोपी तू भाग जा...तू भाग जा भाई...चिल्लाने लगा।

- गुरप्रीत ने बताया कि वह अपनी जान बचाने खेत की तरफ भागा। उसने मुड़कर देखा तो कुलवंत हथियार से वार कर रहा था। 

 

खेत से लौटे थे दादा सुलक्खन, उन्हें भी बेरहमी से मार दिया...

 

- हरमीत की पत्नी रणजीत कौर ने बताया कि बलबीर और कुलवंत हथियार के साथ घर में घुस आए। बाबू जी (सुलक्खन-85) थोड़ी देर पहले खेत से घर लौटे थे।

- बलवीर ने पिता सुलक्खन पर गोली चला दी। वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद कुलवंत ने धारदार हथियार से कई वार किए और उनके शरीर को कई जगह से काट डाला।

- आरोपी वहां से तब तक नहीं हिले जब तक उन्हें तसल्ली नहीं हो गई कि सुलक्खन मर चुका है। मैं सबकुछ देखती रही, लेकिन कुछ न कर सकी। 

 

स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी बेटियां...

 

- मृतक हरमीत की दो बेटियां हैं। परमजीत कौर (10) और मनमीत कौर (2.5)। बड़ी बेटी पांचवीं में पढ़ती है।

- सोमवार को उसका कम्प्यूटर का एग्जाम था। वह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी तभी आरोपी उनके घर में घुस आए और उसके बाबा की हत्या कर दी।

- आरोपियों ने इस दौरान घर में मौजूद एक कुत्ते को भी काट डाला। जबकि दूसरे कुत्ते को हरमीत की हत्या के दौरान डंडे से घायल किया था।