पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइस महीने भारतीय सिनेमा अपने सौ साल पूरे होना का जश्न मना रहा है. भारत में कई जगह इस मौके पर विशेष आयोजन हुए हैं.भारतीय फिल्मों की बात करें तो गीत-गीत का ज़िक्र ज़रूरी है, ख़ासकर हिंदी फिल्मों में. गीत-संगीत के बिना हिंदी फिल्में मानो अधूरी ही मानी जाती है.
सिनेमा के 100 साल पर बीबीसी विशेष
अगर आपसे पूछा जाए कि आपका सबसे पंसदीदा गाना कौन सा है या कहें कि सबसे महानतम गाना कौन सा है, तो आपका जवाब क्या होगा? ज़ाहिर है इसका जवाब शायद इतना आसान नहीं.
बीबीसी के एशियन नेटवर्क ने कुछ विशेषज्ञों की मदद से नए-पुराने कई गानों की सूची तैयार की है. इस सूची में से आप अपने पंसदीदा गीत के लिए इस लिंक पर जाकर वोट डाल सकते हैं. आप दुनिया के किसी भी कोने से ऑनलाइन वोटिंग में हिस्सा ले सकते हैं.
वोटिंग के लिए यहाँ क्लिक करें
लोगों की वोटिंग के आधार पर 27 मई को बीबीसी एशियन नेटवर्क पर टॉप 100 गाने पेश किए जाएँगे. ये वोटिंग 10 मई को ब्रिटेन समयानुसार रात नौ बजे ख़त्म हो जाएगी.
नोटबीबीसी कर्मचारी या उनके नज़दीकी संबंधी इस वोटिंग में हिस्सा नहीं ले सकते.
ये कोई ईनमी प्रतियोगिता नहीं है. इस कार्यक्रम में वोटिंग बीबीसी के को़ड ऑफ कंडक्ट के अनुरूप है. अगर किसी वजह से ऑनलाइन वोटिंग फेल हो जाती है तो वोटिंग स्थगित की जा सकती है या दूसरी कोई योजना लागू की जा सकती है.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.