दो साल पहले लगाई गई ग्रिल्स टूटी, लोग परेशान
नगर निगम की ओर से सेक्टर की डिवाइडिंग रोड्स पर लगाई गई ग्रिल्स कहीं गिरी हुई हैं तो कहीं पर झुकी हुई हैं। ऐसे में वहां से गुजरने वाले वाहन मालिकों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि लोेहे की ग्रिल्स का यह हाल काफी समय से है और बावजूद इसके नगर निगम की ओर से उसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। करीब 2 साल पहले इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और सेक्टर-4 की डिवाइडिंग रोड पर सुरक्षा के लिहाज से लोहे की ग्रिल लगाई गई थी। जिसमें लाखों रुपए खर्चे गए। हैरानी की बात यह है कि ग्रिल अब कई जगह से टूट कर गिर गई हैं और कुछ जगह से झुकी हुई हंै।
सेक्टर 4 के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों को की बावजूद इसके उसे ठीक नहीं करवाया जा रहा। कुछ ऐसा ही हाल सेक्टर 2/4 डिवाइडिंग पर लगी ग्रिल्स का है। वहां भी कई जगह से गिल्स टूट हुई हैं। बॉक्स- हाल ही में नगर निगम की ओर से सेक्टर 7 व 8 की डिवाइडिंग रोड्स पर सेक्टर 7 की ओर से नगर निगम की ओर से सिक्योरिटी ग्रिल्स लगाई गई हैं। हैरानी की बात यह है कि सेक्टर 8 की ओर से अभी तक ग्रिल नहीं लगाई गई। ऐसे में रात के समय शरारती तत्वों का जमावाड़ा होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।