पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऔरैया (यूपी). बेटी को विदा करने का सपना देखने वाले पिता की खुशियां शादी वाले दिन ही मातम में तब्दील हो गईं। घंटों इंतजार और कइयों फोन के बाद भी जब वर पक्ष बरात लेकर नहीं पहुंचे, तो लड़की के पिता को पुलिस से मदद मांगनी पड़ी। पुलिस ने जब वर पक्ष को फोन लगाया तो उनके तर्क ने सभी को चौंका दिया।
नहीं करना चाहता था शादी, ट्रेन से कटकर दे दी जान
- यूपी के औरैया जिले के फफूंद थाने में मंगलवार को भूप सिंह अपनी बेटी रोली के लिए मदद मांगने पहुंचे। आरोप था कि सगाई के बावजूद शादी के दिन ससुराल पक्ष बरात लेकर नहीं आया। उन्होंने दूल्हे के घरवालों को फोन पर कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसी वजह से उन्होंने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया।
- एसपी औरैया, नागेश्वर सिंह ने इटावा निवासी दूल्हे के घर फोन लगाया तो उन्होंने और भी चौंकाने वाली बात बताई। दूल्हे के पिता चंद्रभान पाल ने कहा, लड़का शादी नहीं करना चाहता था। उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। अब यह शादी संभव नहीं है।
- एसपी औरैया का कहना है कि चूंकि दूल्हे के सुसाइड की बात सिर्फ फोन पर बताई गई है, इसलिए वे मामले की जांच करेंगे।
- औरैया निवासी भूप सिंह ने बताया, 14 अप्रैल को वे बेटी का लगुन (एक प्रकार की रस्म, जो शादी से पहले होती है) लेकर ससुराल पक्ष के घर गए थे। सोमवार को टीका और शादी की रस्म होनी थी, लेकिन वे बरात लेकर नहीं आए।
- फफूंद थानाध्यक्ष के अनुसार, इटावा जीआरपी ने मृतक दूल्हे का पंचनामा किया है। इससे घटना की पुष्टि होती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.