पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंडप में दूल्हे के इंतजार में बैठी रहीं दुल्हन, लड़की के पिता लगाते रहे लड़के को फोन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्याेपुर (ग्वालियर)। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बुधवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन में 426 शादियां कराई गईं। इस दौरान कुछ जगह दुल्हन मंडप में बैठकर दूल्हे का इंतजार करती रहीं तो कुछ दूल्हे फेरों के समय तक पहुंचे ही नहीं। भीड़ की वजह से देरी से आए दूल्हा-दुल्हन को अपनी मंडप ही नहीं मिल पाए। इस कारण उन्हें पूरे समय बाहर ही खड़े रहना पड़ा। दरअसल, सम्मेलन मेें भीड़ अधिक बढ़ जाने से अव्यवस्थाएं हो गईं। दूल्हा नहीं आया, दुल्हन करती रही इंतजार...

 

 

- मंडप क्रमांक 135 पर दो जोड़े बैठे थे। इनमें दुल्हन निशा दूल्हे के इंतजार में थी। लेकिन दूल्हा फेरों के समय नहीं पहुंचा। 

- दुल्हन के पिता दूल्हे वालों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश करते रहे। लेकिन उनका फोन तक नहीं लगा।

- वहीं इस मंडप में जिस शिक्षक की रस्में कराने के लिए ड्यूटी लगी थी, वह नहीं पहुंचा। इससे कई जोड़ों के फेरे नहीं हो पाए।