पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

26 बारातियों को दो दिन से थाने में बैठा रखी है पुलिस, आईजी और एसपी ने जानकारी से किया इनकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगदलपुर/बीजापुर.     बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाने में तैनात डीआरजी के जवानों ने 26 बारातियों को पूछताछ के नाम पर दो दिनों से थाने में बिठाकर रखा है। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार ने इसका खुलासा करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है। हिमांशु के मुताबिक फुलोड़ गांव से बारात गदापाल गई थी।

 

शुक्रवार को विदाई के बाद लौटते वक्त भैरमगढ़ थाने में दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को रोक लिया गया। कुछ घंटे बाद दूल्हा-दुल्हन को तो छोड़ दिया गया है, पर 26 बारातियाें को नहीं छोड़ा गया है। इनमें 8 लड़कियां भी हैं, उन्हें भी थाने में ही रखा गया है। जबकि वहां महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थी।

 

हिमांशु के मुताबिक पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, सभी आदिवासी हैं। उन्होंने आशंका जाहिर की कि पुलिस नक्सली बताकर इन्हें गिरफ्तार कर सकती है। हिमांशु ने 26 बारातियों के नाम भी लिखे हैं। और बीजापुर एसपी का मोबाइल नंबर भी लिखा है।  

 

हिमांशु के अनुसार इन लाेगों को पुलिस ने रखा है थाने में   
1. लक्ष्मण पिता जग्गू निवासी फुलोड़  
2. पंडू पिता भीमा निवासी फुलोड़  
3. बुधराम पिता बुरका निवासी फुलोड़  
4. हिद्मु पिता भीमा निवासी फुलोड़  
5. बोमरा पिता कुल्ला निवासी फुलोड़  
6. राजू पिता विज्जू निवासी फुलोड़   
7. आयतु पिता चैतु निवासी फुलोड़   
8. बामन पिता पोद्या निवासी फुलोड़   
9. हिड्मु पिता दुला निवासी फुलोड़   
10. मंगलू पिता आयतु निवासी फुलोड़   
11. रमेश पिता पेद्दा निवासी फुलोड़   
12. मुन्ना पिता श्यामनाथ निवासी फुलोड़   
13. बुधराम पिता सुकलू निवासी फुलोड़   
14. हिड्मु पिता उंगा निवासी फुलोड़   
15. बामन पिता दुला निवासी फुलोड़   
16. जमली पिता बुरका निवासी फुलोड़   
17. जोगी पिता बुदरू निवासी फुलोड़   
18. मंगलो पिता सन्तु निवासी फुलोड़   
19. उंगो पिता कोसा निवासी पुटेनार, फुलोड़  
20. लिंगे पिता हिडमा निवासी पुटेनार, फुलोड़   
21. मोती पिता हूँगा निवासी पुटेनार, फुलोड़   
22. श्यामबती पति सुखराम वट्टी निवासी दरभा   
23. कुमली पिता भीमा निवासी फुलोड़  
24. कोसा पिता जोगा निवासी फुलोड़  
25. कोसा पिता मडको निवासी फुलोड़  
26. मंगलू पिता चेटू निवासी फुलोड़

 

अब बीजापुर थाने लाए गए सभी बाराती
भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक  डीआरजी के जवानों ने जिन बारातियों को पकड़ा था, अब उन्हें बीजापुर थाने में रखा गया है। हालांकि जब बीजापुर एसपी मोहित गर्ग से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार किया। आईजी विवेकानंद सिन्हा का कहना है कि कई बार पूछताछ के लिए लोगों को रोका जाता है लेकिन अभी ऐसा मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है।  

 

खबरें और भी हैं...