पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजगढ़ (एमपी). मालवी प्रजापति समाज के पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन रविवार को राजगढ़ के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में किया गया। इस विवाह सम्मेलन में जिले व दूसरे क्षेत्र से आए हजारों समाजबंधुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान 34 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दांपत्य के बंधन में बंधे। समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण प्रजापति ने बताया कि सम्मेलन स्थल पर सुबह नौ बजे से ही वर-वधु पक्ष का आना शुरू हो गया था। रस्मों रिवाजों के बाद दोपहर दो बजे बारात का शगुन किया गया। दोपहर ढाई बजे वरमाला और इसके बाद फेरों का कार्यक्रम हुआ। समाज जिलाध्यक्ष व नायब तहसीलदार जगदीशप्रसाद प्रजापति ने बताया कि शाम चार बजे वर-वधु पक्ष की विदाई की गई। इसी दौरान एक दूल्हा बाइक पर बैठाकर अपनी दुल्हन को घर ले गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.