- Hindi News
- National
- New Delhi News Guard Shot By Young Man In Suspicion Of Theft In Narela Friend Escapes
नरेला में चोरी के शक में युवक को गार्ड ने मारी गोली,साथी भागा
राहगीर ने घायल युवक की सूचना पुलिस को दी तब मिल पाया इलाज
आउटर नार्थ डिस्ट्रिक के नरेला इलाके में गार्ड ने एक युवक को गोली मार दी। उसे शक था कि वह चोरी करने के लिए निर्माणधीन बिल्डिंग में घुसा था। घटना के बाद गार्ड ने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी। यहां तक घायल का साथी भी उसे छोड़कर भाग निकला, जिस कारण वह सड़क किनारे पड़ा रहा।
आखिरकार एक राहगीर की नजर उस पर पड़ी जिसके बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस केस में जांच के दौरान गार्ड को हिरासत में ले लिया है। उसकी बंदूक भी पुलिस ने जब्त कर ली। गार्ड ने पुलिस के सामने दावा किया कि उसने डराने के लिए इस युवक पर गोली हवा में चलायी थी।
पुलिस ने बताया पांच मार्च को घायल अमित दीवार फांदकर एक निर्माणधीन इमारत में घुसा था।वहां उसने लोहे की राॅड उठाई तभी गार्ड लाल बहादुर को इसकी भनक लग गई। वह अमित को पकड़ने के लिए भागा। जो दीवार फांदकर भाग निकला। इस पर गार्ड ने गोली चला दी, जो युवक की जांघ पर जा लगी। इसके बाद घायल भागकर सड़क किनारे जाकर गिर गया। गार्ड ने भी पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी।
आरोपी युवक का है पुराना अापराधिक रिकॉर्ड
अमित को गोली लगने के बाद उसका साथी आशु भी उसे छोड़कर भाग गया। उसने अमित के परिवार को भी कोई जानकारी नहीं दी। 8 मार्च को सडक किनारे पड़े देख घायल को राहगीर ने पुलिस को खबर दी। उसे जख्मी हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया अमित का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है। वह जेल भी जा चुका है। पुलिस अब उस गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसने मामले को दबाए रखा था।
एक निर्माणधीन इमारत में घुसा था।वहां उसने लोहे की राॅड उठाई तभी गार्ड लाल बहादुर को इसकी भनक लग गई। वह अमित को पकड़ने के लिए भागा। जो दीवार फांदकर भाग निकला। इस पर गार्ड ने गोली चला दी, जो युवक की जांघ पर जा लगी। इसके बाद घायल भागकर सड़क किनारे जाकर गिर गया। गार्ड ने भी पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी।