पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • \'ये उन दिनों\' में प्रिंसिपल का किरदार निभाएंगी गुड्डी मारुति

\'ये उन दिनों\' में प्रिंसिपल का किरदार निभाएंगी गुड्डी मारुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\'ये उन दिनों\' में प्रिंसिपल का किरदार निभाएंगी गुड्डी मारुति

गुड्डी इस शो में कॉलेज की एक प्रिंसिपल का किरदार निभाएंगी।
साल 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में समीर (रणदीप राय) और नैना (आशी सिंह) की प्रेम कहानी दर्शाई जा रही है।
गुड्डी ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, \"\"इस किरदार के लिए जब प्रोडक्शन हाउस ने मेरे साथ संपर्क किया, तो वह पल मेरे लिए उत्साह से भरपूर था। मैंने कई फिल्मों और शो में काम किया है, लेकिन यह पहली बार है कि मैं इस प्रकार के अनूठे शो का हिस्सा बनने जा रही हूं।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"यह एक शानदार शो है, जिसने दर्शकों के साथ-साथ मेरी भी पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। यह शो मुझे बीते दिनों की याद दिलाता है। मैं इसमें कॉलेज की प्रिंसिपल का किरदार निभा रही हूं और वह बेहद सख्त मिजाज की है। हालांकि, कई ऐसे मौके भी आएंगे, जिसमें उनके किरदार के नरमदिल पहलू को भी देखा जाएगा।\"\"
\'ये उन दिनों की बात है\' का प्रसारण टेलीविजन चैनल \'सोनी टीवी एंटरटेनमेंट\' पर हो रहा है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...