गेस्ट फैकल्टी अध्यापकों की हड़ताल जारी
मोहाली | शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी अध्यापकों की ओर से अपनी अनिश्चित काल के लिए शुरू की गई हड़ताल के दूसरे दिन संघर्ष कमेटी के नेताओँ की ओर से पंजाब सरकार काे चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर उनकी मांगे ना मानी गई और उन्हें बिना शर्त पक्का ना किया गया तो उनका यह संघर्ष और ज्यादा तेज होगा। जिसकी जिम्मेवारी सिर्फ और सिर्फ सरकार की होगी। साथ ही नेताओं की ओर से यह भी कहा गया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक उनकी हड़ताल ऐसे ही चलती रहेगी।