पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगांधीनगर। यहां सचिवालय के बाजू में स्थित गुजरात जमीन विकास निगम के कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को छापा मारकर क्लास वन अधिकारियों के सी परमार और एम डी देत्रोजा के ड्रायर से करीब 40 लाख रुपए और अन्य 4 अधिकारियों के ड्रायर से कुल 56 लाख रुपए बरामद किए। छापे की यह कार्रवाई देर रात तक चली। कई शिकायतें मिली थीं…
एसीबी की टीम द्वारा किसी सरकारी कार्यालय में इतनी बड़ी राशि शायद पहली बार बरामद की है। इस कार्यालय में जमीन संपादन और पाी के संग्रह से जुड़़े काम होते हैं। जिसमें ग्रांट के लिए लाखों का लेना-देना होता है। कार्यालय में भारी भ्रष्टाचार की कई शिकायतेें मिली थी। इस सर्च ऑपरेशन में क्लास वन अधिकारी केसी परमार और एम डी देत्रोजा के के ड्रायर से 40 लाख रुपए बरामद किए गए। अन्य 5 अधिकारियों के पास से 16 लाख रुपए बरामद किए गए। इस संबंध में एसीबी के असिस्टेंट डायरेक्टर केशव कुमार ने बताया कि हमारे पास निगम के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। इस आधार पर हम पिछले डेढ़ महीने से वॉच कर रहे थेे। आज हमें बड़ी सफलता मिली है।
सारी राशि एक ही दिन का कलेक्शन
अधिकारियों के पास से बरामद 56 लाख रुपए एक ही दिन का कलेक्शन है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कितना भ्रष्टाचार होता रहा है। इस सर्च आपरेशन में 5 डीवाय एसपी और 12 पुलिस इंसपेक्टर समेत पूरा स्टाफ शामिल था।
नोट गिनने के लिए केश काउंटिंग मशीन लानी पड़ी
सामान्य रूप से एसीबी के छापे में बरामद राशि बड़ी नहीं होती, परंतु इस मामले में इतनी बड़ी राशि को गिनने के लिए केश काउंटिंग मशीन लानी पड़ी। इसके लिए तीन बैंकों के अधिकारियों को मशीन के साथ बुलाया गया था। इसके बाद एसीबी टीम ने के सी परमार के चांदखेड़ा स्थित मकान पर भी छापा मारा, जिसकी विस्त़ृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.