पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाबालिग को सीडब्ल्यूसी में पेश कर भेजा गया गुमला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | दिल्ली से रेस्क्यू कर रांची लाई गई 15 वर्ष की नाबालिग को एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट की पुलिस गुरूवार को सीडब्ल्यूसी में प्रस्तुत किया। इसके बाद नाबालिग को गुमला भेज दिया गया। नाबालिग को लेने के लिए उसकी मां और गुमला थाने की पुलिस रांची आई थी। नाबालिग ने सीडब्ल्यूसी को बताया है कि वह दिल्ली की दो अलग-अलग कोठी में करीब तीन साल तक बंधक बनी रही। दोनों जगहों पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उसे वहां बंधन में रखा गया था इसलिए वह निकल नहीं पा रही थी। जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ट्विट किया था। ट्विट के बाद सीएम ने पुलिस को रेस्क्यू कर नाबालिग को छुड़ाकर लाने का निर्देश दिया था।
खबरें और भी हैं...