पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक कैफ़े में बंदूकधारियों के कुछ लोगों को बंधक बनाए जाने की ख़बरें हैं. कैफ़े के अंदर कई लोगों को हवा में हाथ उठाए देखा जा सकता है.
न्यू साउथ वेल्स की पुलिस का कहना है कि वे \'एक सशस्त्र घटना\' की स्थिति से निपट रहे हैं.
हालाँकि पुलिस ने कैफ़े में लोगों को बंधक बनाए जाने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टेलीविज़न पर दिखाई जा रही कैफ़े की कुछ तस्वीरों में कई लोगों को हवा में हाथ उठाए हुए दिखाया गया है.
पुलिस ने एक बयान में कहा, \"विशेषज्ञ अधिकारी कैफ़े के अंदर मौजूद लोगों से संपर्क की कोशिश कर रहे हैं.\"
काले झंडेटीवी फ़ुटेज में दिखाया गया है कि कैफ़े के अंदर दो लोग हाथ में काले झंडे जैसा कुछ लिए हुए हैं, जिस पर सफेद रंग में अरबी में कुछ लिखा हुआ है.
अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि झंडे पर क्या लिखा हुआ है. कैफ़े के बाहर भारी संख्या में सशस्त्र अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है.
पुलिस की एक महिला प्रवक्ता ने कहा है कि अभी तक घटनास्थल से किसी के घायल होने की ख़बर नहीं है.
घटनास्थल की तरफ जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है, दफ़्तर खाली करा दिए गए हैं और लोगों से इस जगह से दूर रहने को कहा गया है.
\'चिंताजनक घटना\'ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट ने कहा है कि कैबिनेट की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति को इस मामले की जानकारी दी गई ही है.
एबट ने एक बयान में कहा, \"यह बेहद चिंताजनक घटना है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सभी लोगों को फिर से आश्वस्त होना चाहिए कि हमारी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अच्छी तरह से प्रशिक्षित और अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं और पेशेवर तरीके से इस घटना से निपट रही हैं.\"
यह कैफ़े शहर के बीचों-बीच मार्टिन प्लेस में है. यहाँ रिज़र्व बैंक ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ देश के दो बड़े बैंकों के मुख्यालय भी हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.