पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

व्यापारी के घर से बरामद हुआ बारूद का जखीरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जांजगीर-चाम्पा। चाम्पा थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के मकान से क्राइम ब्रांच की टीम ने लाखों रुपये के पटाखे बरामद किए हैं। व्यापारी ने ये पटाखे अवैध रूप से छिपा कर रखे थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने पटाखे जब्त कर लिए हैं।

 

- क्राइम ब्रांच की टीम को व्यापारी सौरभ खुल्लर के मकान में भारी मात्रा में बारूद रखा होने की सूचना मिली थी।

- इस पर टीम ने चाम्पा नगर स्थित खुल्लर के मकान पर छापा मारा तो हैरान रह गई। वहां भारी मात्रा में अवैध रूप से पटाखे रखे हुए थे। बरामद पटाखों की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

- क्राइम ब्रांच के छापेमार कार्रवाई से पहले ही भनक लगने पर व्यापारी खुल्लर फरार हो गया।

- फिलहाल टीम मामले की विस्तृत तस्दीक करने में लगी हुई है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि भारी मात्रा में रखे इन पटाखों से कभी भी व्यापारी के घर और आसपास क्षेत्र में विस्फोट के बाद भीषण तबाही हो सकती थी।

खबरें और भी हैं...