पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्वालियर को चाहिए थे 1000 करोड़ रु. आरबीआई ने दिए केवल 274 करोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर.    नगदी की कमी से जूझ रहे बैंकों की मांग पर जिला प्रशासन ने पिछले दिनों रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर ग्वालियर के लिए 1 हजार रुपए करोड़ की डिमांड की थी। लेकिन आरबीआई ने बुधवार को सिर्फ 304 करोड़ रुपए भेजे हैं। इसमें ग्वालियर के लिए 274 करोड़ एवं दतिया के 30 करोड़ रुपए शामिल हैं। जानकारों के अनुसार ग्वालियर में 32 बैंकों की 130 ब्रांचेज और उनके 250 एटीएम के लिए हर रोज 200 करोड़ रुपए नगदी चाहिए। इसे देखते हुए आरबीआई द्वारा भेजी गई नगदी बमुश्किल दो से तीन दिन तक ही लोगों को राहत दे पाएगी। 

 

बैंकों में लगे एटीएम से निकले नोट, ऑफ साइड बंद रहे : लोगों द्वारा जमा की गई नगदी से बैंकों की ब्रांचेज में लगे एटीएम भरे गए। इससे इन एटीएम पर नगदी संकट ना के बराबर रहा। जबकि आॅफ साइड लगे करीब 200 एटीएम पूरी तरह बंद रहे। इस दिन एसबीआई ने पांच करोड़, पीएनबी ने अपने एटीएम के लिए सिर्फ एक करोड़ 35 लाख रुपए का कैश दिया।  

 

 

ग्वालियर में करेंसी चेस्ट लिमिट और कितना मिला कैश
चेस्टलिमिटकैश मिला
एसबीआई स्कैब1000 करोड़100 करोड़ 
बैंक ऑफ बड़ौदा500 करोड़97 करोड़ 
यूको बैंक200 करोड़00
ओरियंटल बैंक150 करोड़107 करोड़
पीएनबी100 करोड़00
सेंट्रल बैंक100 करोड़00
कुल2050 करोड़304 करोड़
2000 के नोट नहीं भेजे,  500 के सबसे अधिक
आरबीआई द्वारा भेजे गए नोटों में दो हजार का नोट नहीं भेजा है। सबसे अधिक संख्या 500, 200 और 100 रुपए के नोटों की है। इसे देखते हुए आने वाले समय में भी करेंसी की कमी बरकरार रहने की आशंका है।  
 
दोपहर 3 बजे आई नगदी, आज से बंटेगी 
आरबीआई भोपाल से कड़ी सुरक्षा में 304 करोड़ रुपए की नगदी बुधवार को दोपहर 3 बजे ग्वालियर पहुंची। अब शहर के बैंकों और एटीएम में कैश भरने वाली एजेंसियों को गुरुवार को यह नगदी दी जाएगी।   
 
 
 
 
 
 
 

 

खबरें और भी हैं...