पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गर्म हवा चलते ही पारा चढ़ा, 42.5 डिग्री पर पहुंचा; बेचैन हुए लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा के चलते रविवार को दिन व रात का पारा चढ़ गया। सुबह से ही उत्तर-पश्चिमी हवा चली। इससे लोग सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक गर्मी से बेचैन नजर आए।  


रविवार को पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.5 डिसे बढ़त के साथ 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.3 डिसे बढ़त के साथ 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 49% रही। यह सामान्य से 16% अधिक रही। शाम की आर्द्रता 23% रही। यह सामान्य से 5 फीसदी अधिक रही।

 

आगे क्या: बूंदाबांदी हो सकती है
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान तापमान बढ़ने की संभावना है। दाेपहर बाद तेज हवा चलने के साथ गरज चमक के साथ बौछार पड़ सकती है।

 

 

खबरें और भी हैं...