पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा में नमी में गिरावट आने के कारण 2 दिन में 2 डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ा है। सोमवार को सुबह से गर्म हवा चली। इससे लोग गर्मी से सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक बेचैन रहे। रात को भी गर्म हवा चलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन तक तापमान बढ़ने की संभावना है। साथ ही लू चलने की संभावना है। साथ ही दक्षिण पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर-पूर्वी मप्र के ऊपर से ट्रफ लाइन गुजर रही है। इससे मंगलवार को पारा चढ़ने के साथ बादल छा सकते हैं।
सोमवार को पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 44 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। सुबह की आर्द्रता 39 फीसदी रही। यह सामान्य से 6 फीसदी अधिक रही। शाम की आर्द्रता 23 फीसदी रही। यह सामान्य से 4 फीसदी अधिक रही।
नौतपा में 46 डिग्री तक जा सकता है पारा
25 मई से शुरू होने वाले नौतपा में इस बार 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया जा सकता है। इसका कारण राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा है। स्थानीय मौसम के प्रभाव के चलते बनने वाले सिस्टम से यदि बारिश नहीं हुई तो नौतपा इस बार खूब तपने की संभावना है। हालांकि पिछले वर्ष नौतपा के दौरान आंधी व बारिश के चलते गर्मी के तेवर ठंडे पड़ गए थे।
आगे क्या- लू के साथ बादल छा सकते हैं
उमाशंकर चौकसे के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान दिन के साथ रात का तापमान बढ़त के साथ दर्ज होने व लू चलने की संभावना है। अधिक गर्मी के चलते बादल भी छा सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.