पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gwalior's Adupura Power Grid: A Dozen Vehicles Of Fire Brigade, Fire Brigade Reached The Spot

ग्वालियर के अडूपुरा पॉवर ग्रिड में भीषण आग, दमकल की एक दर्जन गाडि़याें से आग को काबू करने की कोशिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल/ग्वालियर. शहर के अडूपूरा पॉवर ग्रिड में भीषण आग लग गई है। यह पॉवर हाउस ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित है। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लपटें काफी दूर से नजर आ रही हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने का कोशिश में जुटी हुई हैं। 

-जानकारी के मुताबिक अडूपूरा पॉवर ग्रिड के एक सेक्शन में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। इस पर स्थानीय कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी तेजी से फैली। देखते ही देखते आग ने ग्रिड के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। 

-पॉवर ग्रिड की महत्व को इससे समझा जा सकता है कि यहां से एमपी और यूपी के कई जिलों को बिजली की सप्लाई की जाती है। आग लगने के बाद ग्वालियर, मुरैना और मालनपुर समेत कई शहरों की बिजली बंद हो गई है। 
-फिलहाल आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। पाॅवर ग्रिड में आग लगने की सूचना पर पुलिस, प्रशासन और विद्युत विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
-एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग को देखते हुए पॉवर ग्रिड परिसर में घुसने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। 

खबरें और भी हैं...