पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जानिए स्किन टोन के अनुसार कैसा होना चाहिए आपका हेयर कलर,hair Color According To Your Skin Tone

जानिए स्किन टोन के अनुसार कैसा होना चाहिए आपका हेयर कलर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

 हर किसी का स्किन टोन अलग होता है जिसे ध्यान में रखकर आउटफिट्स और मेकप किए जाते हैं तो फिर हेयर कलर्स में भी इस चीज़ का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे बरगंडी हेयर कलर हर स्किन टोन को सूट नहीं करता है। इसी तरह ब्लॉन्ड भी केवल खास टोन पर ही जंचता है। तो अगर लुक में वैराइटी लाने के लिए हेयर कलर करवाने जा रही हैं तो जरा एक बार यहां गौर करें।

फेयर- लाइट ब्राउन, डार्क ब्लॉन्ड, हनी चेस्टनट और ब्लॉन्ड कॉम्बिनेशन के साथ हाइलाइट्स भी फेयर स्किन पर सूट करते हैं। डार्क शेड और कैरेमल भी जंचते हैं। ब्लॉन्ड लाइट हेयर कलर चुने जा रहे हैं। अगर डार्क शेड ही लगाना है तो ये बहुत ज्यादा डार्क नहीं होने चाहिए। ब्लैक और डार्क ब्राउन पूरी तरह अवॉयड करें।

 

व्हीटिश- यूनिवर्सल स्किन शेड है इसलिए ज्यादा डार्क और लाइट शेड्स सूट हो जाते हैं। इस स्किन टोन पर लगभग हर हेयर कलर जंचता है हालांकि एक्सपर्ट्स ग्लोबल ब्लॉन्ड अवॉयड करने की सलाह देते हैं। पैनल हाइलाइट्स भी लिए जा रहे हैं। ब्राउन, डार्क ब्राउन, ब्लॉन्ड और डार्क ब्लॉन्ड सबसे ज्यादा जंचते हैं।


डस्की- लाइट-रिफ्लेक्टिंग हाइलाइट्स सूट करते हैं। डस्की स्किन है तो रिफलेक्ट्स लिए जा रहे हैं। दिन में जब सूरज की रोशनी पड़ती है तो ये अलग ही चमकते हैं। रिफलेक्ट्स के लिए रूट्स थोड़े डार्क होने चाहिए तभी सही लुक मिलता है। ग्लोबल हेयर कलर से ये 2-3 शेड्स लाइट होते हैं। इस तरह ज्यादा कॉन्ट्रॉस्ट नहीं दिखता है।


डीप- ब्लॉन्ड और लाइट कलर्स कॉन्ट्रास्ट है इसलिए डॉर्क स्किन टोन पर सूट नहीं करते हैं। इस स्किन टोन पर कलर न ज्यादा डार्क होने चाहिए और न ही ज्यादा लाइट। हनी-चेस्टनट और टॉफीकै रेमल, बरगंडी, लाइट ब्राउन, ब्राउन और रेड कलर डीप स्किन टोन पर बहुत जंचते हैं। रेड, ब्राउन, वॉयलेट भी सूट करते हैं।

खबरें और भी हैं...