पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Hal To Build Base In 4 Countries Including Sri Lanka To Sell Tejas Aircraft

तेजस विमान काे बेचने के लिए श्रीलंका सहित 4 देशों में बेस बनाएगा एचएएल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सार्वजनिक क्षेत्र एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया और श्रीलंका में लॉजिस्टिक्स बेस (संचालन और क्रियान्वयन के लिए रखरखाव केंद्र) बनाने की तैयारी में है। इसका मकसद भारत में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस और सैन्य हेलीकॉप्टर बेचने के लिए दूसरे देशों काे लुभाना अाैर सुविधाएं मुहैया कराना है।

एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर. माधवन ने रविवार को कहा कि एचएएल चार देशों में लॉजिस्टिक्स बेस बनाने पर विचार कर रहा है, क्योंकि ये देश रूसी मूल के कई सैन्य विमानों और हेलीकॉप्टरों का उपयोग करते हैं। इनकी सेवा क्षमता बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप एचएएल अब गंभीरता से निर्यात को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। एचएएल तेजस, रुद्र हेलीकॉप्टर और उन्नत किस्म के ध्रुव हेलीकॉप्टरों को बेचने के लिए दक्षिण पूर्वी एशिया, पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका की पहचान की गई है।

खबरें और भी हैं...