पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफतेहाबाद (रतिया)। गांव अलीपुर बरोटा के हनुमान मंदिर पर बुधवार अल सुबह आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद, क्लश क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ मंदिर में बिजली फिटिंग भी जल गई। इससे मंदिर के अंदर लगे शीशे भी टूट गए और रसोई की छत भी गिर गई। घटना का पता चलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आसमानी बिजली गिरने से मंदिर का भवन काला हो गया। दिनभर लोगों का हुजूम लगा रहा। मंदिर गांव के स्कूल के सामने चौक में है।
- पुजारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार तड़के अचानक बरसात शुरू हो गई। तभी ग्रामीणों ने मंदिर पर बिजली गिरने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि मंदिर का भवन क्षतिग्रस्त हुआ पड़ा था।
- उन्होंने बताया कि बिजली के प्रभाव से मंदिर की चोटी पर लगा गुंबद, क्लश टूटकर नीचे गिर गए। क्लश काफी भारी व बड़ा था। जैसे ही रसोई की छत पर गिरा तो छत गिर गई। इससे रसोई व आसपास में पड़ा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
- उन्होंने बताया कि प्रभाव से मंदिर की बिजली फिटिंग भी जल गई, जिससे इनवर्टर व बैटरियों को भी नुकसान पहुंचा। इससे मंदिर की इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई।
- कई जगहों पर दरारें आ गई। इससे मंदिर के अंदर लगे शीशे भी टूट गए। हालांकि भगवान हनुमान की मूर्ति सुरक्षित है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.