पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लांस नायक हनमनथप्पा की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सियाचिन में छह दिनों तक बर्फ़ में दबे रहे लांस नायक हनमनथप्पा की मौत हो गई है.

सरकारी समाचार चैनल दूरदर्शन और समचाार एजेंसी एएनआई ने इसकी पुष्टि की है.

दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में लांस नायक हनमनथप्पा का इलाज चल रहा था.

लांस नायक हनमनथप्पा सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के बाद बर्फ में दब गए थे और घटना के छह दिन बाद राहतकर्मियों ने उन्हें खोज निकाला था.

उनके परिवार के सदस्यों को कर्नाटक से दिल्ली लाया गया है.

हनमनथप्पा की बेहतरी के लिए भारत के कई हिस्सों में लोगों ने प्रार्थना सभाएं की थीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अस्पताल जाकर डॉक्टरों से मिलकर हनमनथप्पा की स्थिति का जायज़ा लिया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

खबरें और भी हैं...